जुलाई 11, 2026 10:02 अपराह्न

printer

दक्षिण की कोकिला और प्रख्यात पार्श्व गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की आयु में निधन

दक्षिण की कोकिला के रूप में प्रसिद्ध दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी का आज कर्नाटक के मैसूर में 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। छह दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम और हिंदी सहित कई भाषाओं में लगभग 48 हजार गाने गाए। वे कई पीढ़ियों के फिल्म सितारों की आवाज थीं। उन्हें 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, 33 राज्य पुरस्कार और पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।