जुलाई 23, 2026 2:17 अपराह्न

printer

दक्षिण और मध्य गुजरात में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित

दक्षिण और मध्य गुजरात में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। व्यापक जलभराव, नदियों में बढ़ते जलस्तर से सड़क यातायात ठप हो गया है। गृह मंत्री अमित शाह ने बारिश से प्रभावित गुजरात को केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि जमीनी स्तर पर राहत कार्यों की निगरानी के लिए वरिष्ठ मंत्रियों और सचिवों को तैनात किया गया है।