त्रिपुरा में सीमा सुरक्षा बल और पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में आज धर्मनगर पुलिस स्टेशन के राघना सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए। पुलिस मुख्यालय के अनुसार, सीमा पर लगी बाड़ के पास नौ हजार 427 याबा नशीली गोलियां जब्त की गईं। इनकी कीमत अवैध बाजार में लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
News On AIR | जून 6, 2026 8:43 अपराह्न
त्रिपुरा: सीमा सुरक्षा बल और पुलिस ने 50 लाख रुपये के नशीले पदार्थ बरामद किए