जुलाई 1, 2026 10:07 अपराह्न

printer

त्रिपुरा विधानसभा का 63वां स्थापना दिवस आज मनाया गया

त्रिपुरा विधानसभा का 63वां स्थापना दिवस आज मनाया गया। राज्यपाल इंद्र सेना रेड्डी नल्लू ने कहा कि विधानसभा एक स्वस्थ लोकतांत्रिक व्यवस्था का प्रतीक है। उन्होंने इसे राज्य में लोकतंत्र की नींव और जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व करने वाली सर्वोच्च कानून निर्माण संस्था बताया। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री रतन लाल नाथ ने इस अवसर को त्रिपुरा की लोकतांत्रिक यात्रा में एक गौरवपूर्ण मील का पत्थर बताया, जबकि विपक्ष के नेता ने कहा कि विधानसभा का इतिहास राज्य की लोकतांत्रिक प्रगति को दर्शाता है।