मई 9, 2026 5:23 अपराह्न

printer

त्रिपुरा: गरिमा और उत्साह के साथ मनाई गई रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती

त्रिपुरा में गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 165वीं जयंती गरिमा और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अगरतला के रवींद्र कानन में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित किया गया, जहां राज्‍य की वाणिज्य और उद्योग मंत्री संताना चकमा, राज्य सांस्कृतिक सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष सुब्रता चक्रवर्ती और सूचना तथा सांस्कृतिक मामलों के विभाग के निदेशक बिंबि‍सार भट्टाचार्य ने पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में रवींद्र संगीत और नृत्य प्रस्तुतियां भी हुईं।

इसी तरह के उत्सव सेपाहिजाला जिले में भी मनाए गए, जहां युवाओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से टैगोर के दर्शन पर सजीव चित्रकला और चर्चा का आयोजन किया गया। त्रिपुरा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी कांग्रेस भवन में गुरुदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला