अगस्त 30, 2026 8:22 अपराह्न

printer

तिरुवनंतपुरम में सप्ताहभर चले ओणम पर्यटन समारोह का भव्य समापन

केरलम में राज्य पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित सप्ताहभर चले ओणम पर्यटन समारोह का राजधानी तिरुवनंतपुरम में भव्य सांस्कृतिक परेड के साथ समापन हुआ। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने लोक भवन के पास से भव्य परेड को रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।