तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर में आज वार्षिक आनिवारा आस्थानम उत्सव की तैयारियों के तहत पारंपरिक कोइल अलवर तिरुमंजम का अनुष्ठान संपन्न किया गया। यह पवित्र अनुष्ठान वर्ष में चार बार- उगादि, आनिवारा आस्थानम, ब्रह्मोत्सवम और वैकुंठ एकादशी से पहले आयोजित किया जाता है। इस समारोह के हिस्से के रूप में, गर्भगृह के आस-पास के क्षेत्र, उप-मंदिरों, रसोई, दीवारों, छतों और पूजा सामग्री सहित पूरे मंदिर परिसर की गहन सफाई की गई। शुद्धि प्रक्रिया के बाद, पूरे मंदिर में चंदन, हल्दी, कपूर, केसर और अन्य सुगंधित सामग्रियों से तैयार एक पवित्र सुगंधित मिश्रण का छिड़काव किया गया। इसके बाद, भक्तों को सर्व दर्शन की अनुमति देने से पहले मूलविराट (प्रधान देवता) को विशेष अनुष्ठान और नैवेद्यम अर्पित किया गया।
News On AIR | जुलाई 14, 2026 1:21 अपराह्न
तिरुमाला श्री वेंकटेश्वर मंदिर में कोइल अलवर तिरुमंजम का पारंपरिक अनुष्ठान संपन्न