मई 23, 2026 9:38 पूर्वाह्न

printer

तमिलनाडु की विशेष न्यायालय ने भारत में अवैध रूप से रह रहे 25 बांग्लादेशी मजदूरों को 2 साल की कैद की सजा सुनाई

तमिलनाडु के तिरुप्पुर स्थित एक विशेष न्यायालय ने भारत में अवैध रूप से रह रहे 25 बांग्लादेशी मजदूरों को दो साल की कैद की सजा सुनाई है।

ये मजदूर तिरुप्पुर जिले के पल्लाडम के एक कपड़ा कंपनी में काम करते हुए अवैध दस्तावेजों के साथ रह रहे थे।

जांच के दौरान उनके पास बांग्लादेशी नागरिकता दर्शाने वाले पहचान पत्र पाए गए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया और विशेष न्यायालय में सुनवाई हुई, जिसके बाद कल यह फैसला सुनाया गया।