झारखंड में लातेहार जिले में पुलिस ने प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के क्षेत्रीय कमांडर रविंद्र गंझू को गिरफ्तार किया है। नक्सली रविंद्र गंझू पर 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इसमें झारखंड पुलिस ने 15 लाख रुपये और राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने 5 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस के अनुसार गंझू 22 नवंबर 2019 को चंदवा के लुकुईया मोड़ के पास पुलिस दल पर हुए माओवादी हमले का मुख्य आरोपी है। इस हमले में चार पुलिसकर्मी मारे गये थे।