जुलाई 23, 2026 2:32 अपराह्न

printer

झारखंड फिल्म विकास निगम और सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान के बीच समझौता; मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहे मौजूद

झारखंड फिल्म विकास निगम लिमिटेड तथा कोलकाता स्थित सत्यजीत रे फिल्म और टेलीविजन संस्थान के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की उपस्थिति में आज एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इसके अंतर्गत रांची स्थित झारखंड फिल्म और टेलीविजन संस्थान के माध्यम से फिल्म निर्माण और डिजिटल मीडिया में अल्पकालिक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से राज्य के युवाओं को फिल्म उद्योग में विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम के दौरान झारखंड के कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त फिल्म निर्माताओं को सम्मानित किया गया।