जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों ने डोरिमल जंगल क्षेत्र में आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन शेरुवाली’ के तहत चल रहे तलाशी अभियान के दौरान हुई। अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी भी हुई। ठिकाने से खाने-पीने का सामान, कपड़े और अन्य सामग्री बरामद हुई है। ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से इलाके में तलाशी अभियान जारी है।
News On AIR | मई 26, 2026 6:46 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों ने डोरिमल जंगल क्षेत्र में आतंकियों के एक ठिकाने को ध्वस्त किया