अगस्त 13, 2026 7:35 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: मौलाना आजाद स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित

जम्मू-कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की अंतिम समीक्षा के लिए आज जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। जम्मू के संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने के बाद परेड की सलामी ली। पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों, एनसीसी कैडेट्स तथा विद्यार्थियों ने समारोह में परेड और मार्चपास्ट में हिस्सा लिया। जम्मू के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और वरिष्ठ प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्य समारोह में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों और अन्य प्रस्तुतियों का भी अभ्यास किया गया। प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, स्वच्छता और अन्य सुविधाओं के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं।

स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को मौलाना आजाद स्टेडियम में आयोजित होगा। इसमें ध्वजारोहण, परेड, मार्चपास्ट और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। रिहर्सल का उद्देश्य सभी दलों की तैयारियों का जायजा लेना और मुख्य समारोह का सुचारू आयोजन सुनिश्चित करना था।