जुलाई 14, 2026 1:59 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के सांबा ज़िले में एक मैदान से ड्रोन बरामद

जम्मू-कश्मीर के सांबा ज़िले में आज एक मैदान से ड्रोन बरामद किया गया। यह ड्रोन देवाक के पास एक खेत में पड़ा मिला। ड्रोन को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। जांच में यह पता लगाया  जाएगा कि यह कहाँ से आया है, इसकी तकनीकी विशेषताएं क्या हैं और क्या इसका इस्तेमाल सीमा पार की किसी गतिविधि के लिए किया गया था।