नवम्बर 24, 2026 9:28 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने झिड़ी मेले में बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी को श्रद्धांजलि दी

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू के बाहरी इलाके में स्थित झिड़ी गांव में आयोजित वार्षिक झिड़ी मेले में बाबा जित्तो और बुआ कौड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

आकाशवाणी जम्मू के संवाददाता ने बताया कि उपराज्यपाल ने कहा कि यह वार्षिक मेला आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामूहिक चेतना का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि झिड़ी की वार्षिक यात्रा एक पवित्र तीर्थयात्रा है और इस स्थान से जुड़ा गहरा आध्यात्मिक संबंध बाबा जित्तो के प्रति सदियों पुरानी श्रद्धा को दर्शाता है।

बाबा जित्तो के योगदान का उल्लेख करते हुए श्री सिन्हा ने कहा कि उनका जीवन सत्य, साहस और न्याय का स्थायी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बाबा जित्तो का संघर्ष केवल फसल के लिए नहीं, बल्कि हर मेहनतकश किसान की गरिमा, अधिकारों और आत्मसम्मान की रक्षा के लिए था।