जुलाई 14, 2026 2:34 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर का पुंछ ज़िला परिवार कल्याण सेवाओं में अग्रणी जिलों में शामिल

जम्मू-कश्मीर में पुंछ ज़िला, परिवार कल्याण सेवाओं में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले ज़िलों में से एक बन गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान नसबंदी सेवाओं के लिए जम्मू डिवीज़न में दूसरा स्थान हासिल किया है। ज़िले में नसबंदी की 429 प्रक्रियाएँ हुईं। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस कामयाबी का श्रेय लोगों में बढ़ती जागरूकता, स्वास्थ्य सेवाओं तक बेहतर पहुँच और शहरी और ग्रामीण इलाकों में परिवार नियोजन के काम में लगी मेडिकल टीमों की समर्पित कोशिशों को दिया है।