जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय की लद्दाख पीठ ने आज लेह में पहली बार प्रत्यक्ष रूप से सुनवाई की। यह केंद्र शासित प्रदेश के न्यायिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे लद्दाख के लोगों को क्षेत्र में ही उच्च न्यायालय की सुनवाई की सुविधा मिलेगी।
लेह जिला बार एसोसिएशन के संयुक्त सचिव और अधिवक्ता निसार एच. लद्दाखी ने बताया कि पहले दिन सुनवाई के लिए कुल 60 मामले सूचीबद्ध किए गए।
लद्दाख पीठ की पहली प्रत्यक्ष सुनवाई के साथ अब आने वाले दिनों में लद्दाख से जुड़े मामलों की सुनवाई स्थानीय स्तर पर की जाएगी।