मई 25, 2026 10:01 अपराह्न

printer

गुलमर्ग में केबल कार सिस्टम में तकनीकी खराबी के बाद फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए चलाया गया संयुक्त अभियान संपन्न; सभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया

जम्मू और कश्मीर के गुलमर्ग में केबल कार सिस्टम में तकनीकी खराबी के बाद फंसे पर्यटकों को निकालने के लिए चलाया गया संयुक्त अभियान संपन्न हो गया है औरसभी पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया लिया गया है।

गुलमर्ग गोंडोला केबल कार सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के बाद, भारतीय सेना और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने गुलमर्ग गोंडोला में इस अभियान का नेतृत्व किया। इस खराबी के कारण बेस स्टेशन और फेज़-I के बीच सेवाएं अचानक रोक दी गईं, जिससे आज कई पर्यटक वहां फंस गए। एक बयान में, भारतीय सेना ने कहा कि स्थानीय अधिकारियों से मदद की गुहार मिलने के बाद, बचाव टीमों को तुरंत मौके पर भेजा गया।

बुटापथरी बटालियन के जवानों ने रास्ते में तीन कैज़ुअल्टी असिस्टेंस टीमें तैनात कीं, जबकि मुश्किल इलाके में लोगों को निकालने में मदद के लिए एक ऑल-टेरेन व्हीकल (ATV) को भी सेवा में लगाया गया।

भारतीय सेना के अनुसार, तकनीकी खराबी के कारण कुल 65 केबल कारें प्रभावित हुईं हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला