जुलाई 6, 2026 1:57 अपराह्न

printer

गुजरात में मूसलाधार बारिश से सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में जनजीवन प्रभावित

गुजरात में पिछले 24 घंटों में मूसलाधार बारिश हुई है, जिससे सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अमरेली जिले की राजुला और धारी तहसीलों में पिछले 24 घंटों में लगभग 10 इंच बारिश दर्ज की गई है। तेज बारिश के चलते अधिकारियों ने छह प्रमुख बांधों को हाई अलर्ट पर रखा है। सरदार सरोवर नर्मदा बांध 64 दशमलव 57 प्रतिशत क्षमता पर है।

बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। तीन राष्ट्रीय राजमार्गों सहित 82 सड़कें अस्थायी रूप से बंद कर दी गई हैं और 100 से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। आपदा प्रबंधन टीमों ने 750 से अधिक नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया और 60 लोगों को बचाया। संवेदनशील जिलों में एनडीआरएफ की 10 टीमें और एसडीआरएफ की 25 प्लाटून तैनात हैं। खराब समुद्री परिस्थितियों के कारण मछुआरों को 9 जुलाई तक अरब सागर में न जाने की चेतावनी दी गई है।