जुलाई 30, 2026 10:18 अपराह्न

printer

गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में कल मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया। ओडिशा में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है

मौसम विभाग ने कल गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में अत्यधिक मूसलाधार वर्षा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों में दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, बिहार, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भी तेज वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। इसी तरह का मौसम पूर्वोत्तर भारत, पंजाब, कोंकण, गोवा, ओडिशा, तेलंगाना, मध्य प्रदेश और राजस्थान के कुछ भागों में अगले दो से तीन दिनों तक रहने की उम्मीद है।

विभाग ने कल आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, झारखंड, केरल, माहे, लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं के साथ बिजली कडकने की भी संभावना जताई है।

विभाग ने कल दिल्ली में बादल छाए रहने का अनुमान लगाया है। कल दिल्‍ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।