गुजरात में आठ वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कल से दो दिन के दौरे पर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे 16 गांवों का दौरा करेंगे। अधिकारी दूरस्थ सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात पुलिस कर्मियों से विचार-विमर्श करेंगे और स्थानीय निवासियों के साथ बातचीत करेंगे। इस दौरे में सीमा गश्ती का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा और गांवों में रात्रि बैठकें शामिल होंगी। इस कार्यक्रम में अपर पुलिस महानिदेशक, महानिरीक्षक, उप महानिरीक्षक और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल होंगे।
इस पहल का उद्देश्य सीमा सुरक्षा को मजबूत करना, जमीनी स्तर पर स्थानीय समस्याओं का आकलन करना और सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के कल्याण और विश्वास को बढ़ाना है।