मई 20, 2025 7:57 अपराह्न

printer

खिलाड़ियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान करने के लिए हॉकी इंडिया और अमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के बीच हुआ एमओयू

हॉकी इंडिया और अमिटी यूनिवर्सिटी ऑनलाइन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन-एमओयू किया गया, जिसके तहत खिलाड़ियों को उच्च शिक्षा के अवसर प्रदान किए जाएंगे। इस पहल के तहत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों को शत-प्रतिशत तक छात्रवृत्ति और तीन माह का निःशुल्क स्पोर्ट्स साइकोलॉजी सर्टिफिकेट कोर्स दिया जाएगा। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान और झारखंड की खिलाड़ी सलीमा टेटे और डिफेंडर ज्योति ने बीए और एमबीए मार्केटिंग में नामांकन लेकर इस योजना की शुरुआत की। इस पहल पर सलीमा टेटे ने कहा कि यह छात्रवृत्ति उनके जैसे खिलाड़ियों के लिए सपना सच होने जैसा है, और अब वे शिक्षा और खेल दोनों को साथ लेकर चल सकती हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला