ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय सम्मेलन आज से केरलम के कोच्चि में आज सवेरे शुरू हुआ। महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी तथा मंत्रालय में सचिव अनिल मलिक सहित अन्य मंत्री सम्मेलन के मुख्य सत्र में शामिल हुए। मुख्य सत्र के दौरान संयुक्त वक्तव्य जारी किया जाएगा।
इससे पहले महिला और बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर तथा सचिव अनिल मलिक ने पूर्ण सत्र में भाग लिया। सम्मेलन में भाग ले रहे मंत्री ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के सिलसिले में आयोजित एक प्रदर्शनी का दौरा करेंगे।
कार्यक्रम स्थल के पास ही ग्रामीण विकास, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित, पोषण और शिक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में महिला नेतृत्व आधारित विकास में भारत की उपलब्धियों को दर्शाने वाली प्रदर्शनियां लगाई गई हैं।
केरलम के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन भी आज शाम सम्मेलन में शामिल होंगे।