केरल से दिल्ली आ रही तिरुवनंतपुरम-हज़रत निज़ामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस के बी-1 कोच में आज तड़के आग लगने की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ रेलगाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा है।
यह घटना मध्यप्रदेश के रतलाम में कोटा डिवीजन के लूणी रिच्छा और विक्रमगढ़ आलोट स्टेशनों के बीच तड़के 5 बजकर 20 मिनट पर हुई।