केरलम सरकार ने वायनाड में कल्लाडी भूस्खलन की विस्तृत जांच के लिए पांच सदस्यों वाली एक विशेषज्ञ समिति बनाई है। भू-वैज्ञानिक डॉ. सी. पी. राजेंद्रन की अध्यक्षता वाली यह समिति केंद्र और राज्य द्वारा दी गई पर्यावरण संबंधी मंज़ूरियों और सुरक्षा में संभावित कमियों की जांच करेगी और एक महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
इस बीच केरलम के राजस्व मंत्री ए. पी. अनिल कुमार ने कहा कि भूस्खलन प्रभावित इलाकों में बचाव और राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहे हैं। प्रभावित इलाकों और राहत शिविरों का दौरा करने के बाद राजस्व मंत्री ने कहा कि अगर मौसम ठीक रहा, तो लापता हुए एक कर्मचारी की तलाश का काम आने वाले दिनों में और इलाकों तक बढ़ाया जाएगा।