जुलाई 8, 2026 1:24 अपराह्न

printer

केरलम में मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट

केरलम में छह जिलों में वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। एर्नाकुलम, इडुक्की, त्रिशूर, मलप्पुरम, कोझिकोड और वायनाड जिले में अलग-अलग स्थानों पर मूसलाधार वर्षा का ऑरेंज अलर्ट है।  

पहले इन जिलों में येलो अलर्ट था। पथनमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, पलक्कड़, कन्नूर और कासरगोड जिले में तेज वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।