मई 29, 2026 7:27 अपराह्न

printer

डब्ल्यूएचओ ने कहा- कांगो गणराज्य में इबोला के 906 संदिग्ध मामले सामने आए

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बताया कि कांगो गणराज्‍य में इबोला के 906 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें 223 लोगों की मौत हुई है, जिसकी जांच की जा रही है। कांगो में इबोला के बुंडीबुग्यो स्ट्रेन का संक्रमण जारी है। युगांडा में भी इसके मामले सामने आ रहे हैं।

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन के अनुसार, कांगों में इबोला के 125 मामलों की पुष्टि हुई हैं। युगांडा में भी इबोला के सात मामलों की पुष्टि हुई है। हालांकि, सामुदायिक संक्रमण की खबर नहीं है।

पूर्वी कांगो में इबोला संक्रमण दो महीने पहले शुरू हुआ था। बुंडीबुग्यो स्ट्रेन के लिए कोई अनुमोदित  टीका या उपचार उपलब्ध नहीं हैं।