नवम्बर 12, 2025 10:57 पूर्वाह्न

printer

ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमरीका के साथ अभ्यास मालाबार 2025 में शामिल हुआ

ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमरीका के साथ अभ्यास मालाबार 2025 में शामिल हुआ है। यह एक प्रमुख हिंद-प्रशांत नौसैनिक अभ्यास है जिसका उद्देश्य चार क्वाड देशों के बीच समन्वय और अंतर-संचालन को मज़बूत करना है।

ऑस्ट्रेलिया के संयुक्त अभियान प्रमुख, वाइस एडमिरल जस्टिन जोन्स ने कहा कि यह अभ्यास उभरती सुरक्षा चुनौतियों के बीच क्षेत्रीय साझेदारी के महत्व को रेखांकित करता है। उन्होंने कहा कि पनडुब्बी रोधी युद्ध, वायु रक्षा और समुद्र में पुनःपूर्ति के जटिल अभ्यास भाग लेने वाले बलों के बीच विश्वास और तत्परता बनाने में मदद करते हैं।

1992 में एक द्विपक्षीय भारत-अमरीका अभ्यास के रूप में शुरू किया गया मालाबार, भारत, जापान, ऑस्ट्रेलिया और अमरीका को शामिल करते हुए एक प्रमुख क्वाड समुद्री पहल के रूप में विकसित हुआ है। ऑस्ट्रेलिया ने पिछली बार 2023 में इस अभ्यास की मेजबानी की थी। हालाँकि यह एक सैन्य गठबंधन नहीं है, फिर भी क्वाड इस अभ्यास का उपयोग समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने और क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए करता है।