राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने उत्तर प्रदेश के झांसी में ओडिशा की एक आदिवासी लड़की की कथित तस्करी और यौन उत्पीड़न मामले में ओडिशा और उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक और ढेंकनाल के जिला मजिस्ट्रेट को नोटिस जारी किया है। मीडिया रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने दो सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता को तीन और लड़कियों के साथ नौकरी का झांसा देकर उत्तर प्रदेश ले जाया गया था। पीड़िता अपहरणकर्ताओं से बच निकलने में कामयाब रही और उसने झांसी पुलिस के समक्ष अपना बयान भी दर्ज कराया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बाद में ओडिशा पुलिस ने उसका बयान दर्ज किया।
News On AIR | जून 3, 2026 5:49 अपराह्न
एनएचआरसी ने ओडिशा की एक आदिवासी लड़की की तस्करी मामले में यूपी और ओडिशा प्रशासन को नोटिस भेजा