अप्रैल 17, 2026 1:17 अपराह्न

printer

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन रविवार से दो दिन के श्रीलंका दौरे पर रहेंगे

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन इस रविवार से दो दिन के श्रीलंका दौरे पर रहेंगे। इस दौरान श्री राधाकृष्णन श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायका और प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरसूर्या के साथ-साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा भारतीय प्रवासी नेताओं से भी मिलेंगे।

श्रीलंका, भारत के विजन महासागर और उसकी पड़ोसी-प्रथम नीति में एक महत्वपूर्ण भागीदार है। उपराष्ट्रपति का श्रीलंका दौरा दोनों देशों के बीच हाल ही में हुए उच्च स्तरीय सम्मेलनों के बाद हो रहा है। यह भारत और श्रीलंका को जोड़ने वाले सदियों पुराने संबंधों को और प्रगाढ करेगा।