मई 6, 2026 10:14 अपराह्न

printer

उत्तर प्रदेश में कल से 21 मई तक उपलब्ध रहेगी स्वयं जनगणना की सुविधा

उत्तर प्रदेश में जनगणना का पहला चरण 22 मई से शुरू होगा और 22 जून तक चलेगा। इससे पहले, कल से 21 मई तक स्वयं जनगणना की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

राज्य जनगणना निदेशक और मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने बताया कि इन 15 दिन के दौरान लोग स्वयं ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे। इसके लिए नागरिकों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना राज्य चुनना होगा और घर के मुखिया के नाम के साथ मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालकर लॉग इन करना होगा तथा आवश्यक जानकारी जमा करनी होगी।

जानकारी जमा करने के बाद एक 11 अंकों का कोड जनरेट होगा। घर पर जनगणना अधिकारी के आने पर यह कोड उन्हें देना होगा, जिससे जानकारी का सत्यापन हो सकेगा। मुख्य प्रधान अधिकारी ने लोगों से जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया है।