इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने आज से सीएनजी की कीमतों में 1 रुपये की बढोत्तरी की है। इस वृद्धि के बाद दिल्ली में 1 किलोग्राम सीएनजी की नई दर 80 रुपये 9 पैसे, गाजियाबाद और नोएडा में 88 रुपये 70 रुपये और गुरुग्राम में 85 रुपये 12 पैसे हो गई है।
इस सप्ताह की शुरुआत में, आईजीएल ने सीएनजी की कीमतों में 2 रुपये की वृद्धि की थी।