आईजोल में आज सियालसुक के पास एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में इम्फाल के पत्र सूचना कार्यालय के अपर महानिदेशक डॉ. एंगम पामे, आइजोल दूरदर्शन के समाचार निदेशक नांपिबोउ मारिनमई और सीबीसी, आइजोल के एम.टी.एस एच. लियानवाला शामिल हैं।
अधिकारियों के अनुसार, यह दुर्घटना उस समय हुई, जब ये लोग राज्य की राजधानी से करीब 65 किलोमीटर दूर सियालसुक पर्यटन स्थल की यात्रा के बाद आइजोल लौट रहे थे। वाहन का चालक भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुआ है। दुर्घटना के सही कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।