आई. आई. टी. दिल्ली, जेईई एडवांस्ड 2026 में पात्र होने वाले छात्रों के लिए कल से भारत के तीन शहरों में एक ओपन हाउस का आयोजन करेगी। इस तीन दिवसीय सत्र का आयोजन दिल्ली, हैदराबाद और बेंगलुरु मे किया जाएगा। इस ओपन हाउस में छात्रों को आई. आई. टी. दिल्ली के छात्रों, फ़ैकल्टी और पूर्व छात्रों से बातचीत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही, आई. आई. टी. दिल्ली द्वारा छात्रों के पूछे गए सवालों के जवाब दिए जाएंगे। साथ ही, पढ़ाई, रिसर्च, कैंपस लाइफ़ और आजीविका के मौकों के बारे में अपने अनुभव साझा करेंगे। इससे छात्रों को अपने शैक्षणिक सफ़र के बारे में सोच-समझकर फ़ैसला लेने में मदद मिलेगी।
News On AIR | जून 4, 2026 7:42 अपराह्न
आईआईटी दिल्ली जेईई एडवांस्ड 2026 के पात्र छात्रों के लिए तीन शहरों में ओपन हाउस आयोजित करेगी