भारतीय जनसंचार संस्थान (आई.आई.एम.सी.) ने आज नई दिल्ली परिसर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एकेडमी की शुरुआत की।
इस दौरान सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार ने कहा कि आई.आई.एम.सी. का मीडिया शिक्षा में लंबा अनुभव रहा है और इसने कई पीढ़ियों के मीडिया पेशेवरों को प्रशिक्षित किया है। उन्होंने कहा कि इस अकादमी की शुरुआत से संस्थान पारंपरिक मीडिया शिक्षा से आगे बढ़कर भविष्य की मीडिया तकनीकों पर काम कर सकेगा।
उन्होंने कहा कि एआई की जानकारी केवल बड़े शहरों के न्यूज़रूम तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि पूरे भारत के मीडिया क्षेत्र तक पहुंचनी चाहिए।
इस अवसर पर आई.आई.एम.सी. की कुलपति प्रज्ञा पालीवाल गौड़ ने कहा कि यह अकादमी मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में एआई शिक्षा, व्यावहारिक कौशल और नवाचार के लिए देश का पहला राष्ट्रीय केंद्र है।
उन्होंने बताया कि यह अकादमी दूरदर्शन, आकाशवाणी और पत्र सूचना कार्यालय जैसे संस्थानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम और एआई टूलकिट तैयार करेगी।