जून 14, 2026 9:55 अपराह्न

printer

आंध्र प्रदेश के पालनाडु में कृष्णा नदी नाव दुर्घटना, चार लोगों की मौत

आंध्र प्रदेश के पालनाडु जिले में कृष्णा नदी में एक नाव दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, नाव में सवार अन्य छह लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, नाव रेत के टीले से टकराकर पलट गई।

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। वे सिंगापुर की आधिकारिक यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की