मई 14, 2026 2:09 अपराह्न

printer

असम के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा की मंत्रिपरिषद के नव-नियुक्त सदस्यों को विभाग आवंटित करने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दी

असम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा की मंत्रिपरिषद के नव-नियुक्त सदस्यों को विभाग आवंटित करने के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी है।

रामेश्वर तेली को विकास, श्रम कल्याण और चाय बागान जनजाति तथा आदिवासी कल्याण विभाग दिए गए हैं। अतुल बोरा, पंचायत और ग्रामीण विकास, असम समझौते का कार्यान्वयन, सीमा सुरक्षा और विकास तथा उत्पाद शुल्क विभाग संभालेंगे।

चरण बोरो को परिवहन विभाग और बोडोलैंड कल्याण विभाग का मंत्री बनाया गया है। श्रीमती अजंता नियोग, महिला और बाल विकास तथा पर्यटन विभाग संभालेंगी।