फ़रवरी 20, 2026 6:22 अपराह्न

printer

अमरीकी राष्‍ट्रपति ट्रंप ने अज्ञात उड़ान वस्‍तुओं और अन्‍य किसी ग्रह पर जीवन ‍होने से जुड़ी फाइलों को जारी करने का निर्देश दिया

अमरीकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि उन्‍होंने अमरीकी रक्षा विभाग और अन्‍य संघीय एजेंसियों को अज्ञात उड़ान वस्‍तुओं और पृथ्‍वी ग्रह के अलावा अन्‍य किसी ग्रह पर जीवन ‍होने से जुड़ी फाइलों को जारी करने का निर्देश दिया है। उन्‍होंने कहा है कि इसमें जटिल और महत्‍वपूर्ण मुद्दों से जुड़ी हर तरह की जानकारी शामिल करने को कहा गया है। यह घोषणा ट्रंप द्वारा पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के एक बयान की आलोचना के बाद आई है।

बराक ओबामा ने हाल ही में एक पॉडकास्‍ट में कहा था कि एलियंस हो सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि फाइलों के सार्वजनिक होने से इस बहस पर विराम लग सकता है। ओबामा ने बाद में स्‍पष्‍ट किया था कि ब्रहमांड में कई जीवन का अस्तित्‍व हो सकता है लेकिन उन्‍हें अपने कार्यकाल के दौरान ऐसा कोई साक्ष्‍य नहीं मिला था। इससे पहले, पेंटागन की 2024 की रिपोर्ट में एलियन प्रौद्योगिकी का कोई प्रमाण नहीं मिला था।