मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने कहा है कि राज्य में अफ्रीकी स्वाइन फीवर की रोकथाम के लिए सभी उपाय किए जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि पशुपालन और पशु चिकित्सा विभाग इसे रोकने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है।
इस नए संक्रमण ने पशुओं विशेष रूप से सुअर पालन को लेकर चिंता बढ़ा दी है, जो मेघालय और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र में हजारों ग्रामीण परिवारों की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है।