जनवरी 2, 2025 6:05 अपराह्न

printer

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद- एबीवीपी की छात्र शाखा से संगठन में अपनी जिम्मेदारियों के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने और अपनी बौद्धिक क्षमताओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद– एबीवीपी की छात्र शाखा से संगठन में अपनी जिम्मेदारियों के साथ ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने और अपनी बौद्धिक क्षमताओं को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करने को कहा है। एबीवीपी के देवगिरी क्षेत्र के 59वें क्षेत्रीय अधिवेशन के उद्घाटन के अवसर पर श्री बागडे ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में संगठन की अहम भूमिका है। उन्‍होंने कार्यकर्ताओं से विनम्रता, सेवा और कर्मठता जैसे मूल्‍यों को अपनाने पर बल दिया।

     राज्यपाल बागड़े ने नई शिक्षा नीति के तहत कौशल आधारित शिक्षा और राष्ट्रीय मूल्यों को प्राथमिकता देने की सराहना की। उन्होंने वर्ष 2047 तक युवाओं की मदद से भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने के प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के संकल्‍प को भी दोहराया।