मई 20, 2026 5:32 अपराह्न

printer

कश्मीरी लड़ाकों द्वारा सेना के वाहन पर हमला करने की ख़बरें फर्ज़ी: सरकार

सरकार ने सोशल मीडिया पर चल रही उस खबर का खंडन किया है जिसमें दावा किया गया था कि जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में कश्मीरी लड़ाकों द्वारा सेना के वाहन पर हमले के बाद भारतीय सैनिक मारे गए।

पत्र सूचना कार्यालय की तथ्‍य जांच ईकाई ने बताया है कि यह दावा निराधार है और क्षेत्र में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। तथ्‍य जांच इकाई ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे हमेशा आधिकारिक स्रोत से ही जानकारी की पुष्टि करें।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला