July 14, 2026 7:54 PM
24
यूक्रेन ने पांच रूसी बैलिस्टिक मिसाइलें मार गिराने का दावा किया
यूक्रेन की वायुसेना ने कहा है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रातभर हुए रूसी हमलों के दौरान पांच बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराया। हालांकि, कुछ मिसाइलें और ड्रोन रक्षा प्रणाली को भेदते हुए राजधानी कीव समेत कई स्थानों पर गिरे। यूक्रेन की वायुसेना के अनुसार, एक बैलिस्टिक मिसाइल और 25 ड्रोन देशभर के 17 स्थानों पर गिरे। हमलों के बाद कई जगह मलबा भी गिरा और कीव में दो गोदामों में आग लग गई तथा एक स्कूल को नुकसान पहुंचा। फ्रांस में बैस्टिल दिवस समारोह में शामिल होने के बाद पेरिस में मौजूद यूक्रेन ...