जुलाई 21, 2026 12:41 अपराह्न

printer

छात्रों के साथ खड़ी है मोदी सरकार: राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल

भारतीय जनता पार्टी के राज्य सभा सांसद अशोक मित्तल ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की बैठक में पहली बार भाग लिया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार छात्रों के साथ खड़ी है। इसके अलावा श्री मित्तल ने विपक्षी पार्टियों द्वारा लोगों तक गलत सूचनाएं भेजने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि पेपर लीक करने वालों के विरुद्ध बेहतर से बेहतर वकील उपलब्ध कराए जाएं ताकि उनको जल्द से जल्द सजा हो सके।