भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वड़ोदरा में जिम्बाब्वे को दूसरे एकदिवसीय मैच में 121 रन से हराकर श्रृंखला में दो-शून्य की अजेय बढ़त बना ली है। भारत के तीन सौ 29 रन के लक्ष्य के जवाब में जिम्बाब्वे 49 ओवर में 207 रन पर ही सिमट गयी। चिपो मुगेरी-तिरिपानो ने 46 रन बनाए। भारत की वैष्णवी शर्मा ने चार और दीप्ति शर्मा ने तीन विकेट लिए।
इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 328 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 121 गेंदों में 126 रन की पारी खेली, जबकि दीप्ति शर्मा 87 गेंदों में 106 रन बनाकर नाबाद रहीं। हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। श्रृंखला का तीसरा और अंतिम एकदिवसीय मैच बुधवार को इसी मैदान पर खेला जाएगा।