सितम्बर 14, 2026 10:01 अपराह्न

printer

महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने नाइजीरिया की महिला और सामाजिक विकास मंत्री से की मुलाकात

महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने आज नई दिल्ली में नाइजीरिया की महिला और सामाजिक विकास मंत्री इमान सुलेमान-इब्राहिम से मुलाकात की। इस दौरान दोनों मंत्रियों ने महिला और बाल विकास के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए साझा प्रतिबद्धता दोहराई।

श्रीमती अन्‍नपूर्णा देवी ने कहा कि ब्रिक्स  शिखर सम्‍मेलन में भागीदार देश के रूप में नाइजीरिया का शामिल होना ग्लोबल साउथ के साझा कार्यों में अफ्रीका की ओर से मूल्यवान आवाज है।