पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी आज अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मंत्रिपरिषद में 35 नए मंत्रियों को शामिल किया जाएगा।
शपथ ग्रहण समारोह आज सुबह 11 बजे लोक भवन में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने 9 मई को पांच कैबिनेट मंत्रियों की टीम के साथ कार्यभार संभाला था।
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राज्य सरकार में मंत्रियों की कुल संख्या बढ़कर 41 हो जाएगी। यह संख्या 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए निर्धारित संवैधानिक सीमा के भीतर होगी।