पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमरीका के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को यात्रा संबंधी परामर्श जारी किया है। मंत्रालय ने दुनिया भर में अमरीका के नागरिकों, विशेष रूप से पश्चिम एशिया क्षेत्र में रहने वालों को, अधिक सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी परामर्शों से अवगत रहने को कहा है। विभाग ने कहा है कि क्षेत्रीय तनावों के कारण विमानन गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं, इससे उड़ानें रद्द हो सकती है।
News On AIR | जुलाई 19, 2026 11:24 पूर्वाह्न
प. एशिया: बढ़ते तनाव के बीच अमरीका के विदेश मंत्रालय ने अपने नागरिकों को यात्रा संबंधी परामर्श जारी किया