सितम्बर 9, 2026 8:40 पूर्वाह्न

printer

मौसम: देश के कई हिस्सों में तेज वर्षा होने का अनुमान

बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज तेज वर्षा होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अंडमान – निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कारईक्‍काल में तेज हवा के साथ गरज-चमक की संभावना व्‍यक्‍त की है। तटीय आंध्र प्रदेश, केरलम और माहे में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।