अक्टूबर 24, 2026 8:54 पूर्वाह्न

printer

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए मतदान जारी

राजस्थान में 16 जिलों की तीन हजार 314 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों के लिए मतदान जारी है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। इसके लिए राज्य में नौ हजार 886 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पहले चरण में तीन हजार 314 सरपंच और 28 हजार 682 वार्ड पंच के पदों के लिए चुनाव हो रहे हैं।

मतदान बैलेट पेपर के जरिए कराया जा रहा है।मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती शुरू होगी। नतीजे आज शाम तक आने की उम्मीद है। वहीं, उपसरपंच के पदों के लिए कल चुनाव होगा। राजस्थान में पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जा रहे हैं।