जून 13, 2026 6:36 अपराह्न | Balochistan

printer

बलूचिस्तान में बढ़ी नागरिकों के विरुद्ध हिंसा

बलूचिस्‍तान के प्रमुख मानवाधिकार संगठनों ने कहा है कि पूरे बलूचिस्‍तान में नागरिकों के विरुद्ध हिंसा बढ़ गई है। बलोच याकजेटी कमेटी ने एक नागरिक के मारे जाने और दो के लापता होने के लिए पाकिस्‍तानी सुरक्षा बलों को जिम्‍मेदार ठहराया है। कमेटी ने अंतरराष्‍ट्रीय मानवाधिकार संगठनों, पत्रकारों और अंतरराष्‍ट्रीय संगठनों से इन घटनाओं और मानवाधिकारों के उल्‍लंघन का संज्ञान लेने की अपील की है। एक अन्‍य मानवाधिकार संगठन बलोच वॉयस फॉर जस्टिस ने कहा है कि लोगों का लापता होना मानवाधिकारों तथा कानून का गंभीर उल्‍लंघन है।