जून 13, 2026 6:36 अपराह्न
56
बलूचिस्तान में बढ़ी नागरिकों के विरुद्ध हिंसा
बलूचिस्तान के प्रमुख मानवाधिकार संगठनों ने कहा है कि पूरे बलूचिस्तान में नागरिकों के विरुद्ध हिंसा बढ़ गई है। बलोच याकजेटी कमेटी ने एक नागरिक के मारे जाने और दो के लापता होने के लिए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों को जिम्मेदार ठहराया है। कमेटी ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों, पत्रकारों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों से इन घटनाओं और मानवाधिकारों के उल्लंघन का संज्ञान लेने की अपील की है। एक अन्य मानवाधिकार संगठन बलोच वॉयस फॉर जस्टिस ने कहा है कि लोगों का लापता होना मानवाधिकारों तथा कानून का गंभीर उल...